Newshaat_Logo

“लिट्टी विद मांझी” में दिखी एनडीए की ताकत, एक मंच पर जुटे मुख्यमंत्री से लेकर शीर्ष नेता

 
“लिट्टी विद मांझी” में दिखी एनडीए की ताकत, एक मंच पर जुटे मुख्यमंत्री से लेकर शीर्ष नेता

Bihar news: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से आयोजित “लिट्टी विद मांझी” कार्यक्रम पटना में खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस कार्यक्रम में बिहार और एनडीए के कई बड़े नेता एक साथ नजर आए। बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से यह आयोजन राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे। इसके अलावा सरकार के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता भी मंच पर दिखाई दिए।

एक मंच पर दिखी एनडीए की एकजुटता

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। एनडीए के अलग-अलग दलों के नेता एक साथ नजर आए, जिससे गठबंधन की एकता का संदेश भी गया।

कार्यक्रम में पारंपरिक बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा के जरिए लोगों से संवाद किया गया। आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य राजनीति के साथ-साथ संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था।

नेताओं ने बताया जनसंवाद का मंच

नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल भोजन तक सीमित नहीं था, बल्कि जनता से सीधे जुड़ने और उनकी बात सुनने का भी माध्यम बना। कार्यक्रम में पार्टी संरक्षक जीतनराम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार समेत कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल और यादगार बताया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार “लिट्टी विद मांझी” आने वाले समय में बिहार की राजनीति और संस्कृति को जोड़ने वाली एक नई पहल के रूप में पहचाना जाएगा।