महिला आरक्षण एवं परिसीमन बिल देश के लोकतांत्रिक इतिहास में महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम साबित होगा - प्रेम रंजन पटेल
संसद के विशेष सत्र में आने वाले महिला आरक्षण एवं परिसीमन बिल भारत के लोकतंत्र को अधिक सशक्त, समावेशी और प्रतिनिधिमूलक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि देश की नीति, नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बनाने का संकल्प जमीन पर उतारा जा रहा है।
महिला आरक्षण देश की आधी आबादी को राजनीतिक नेतृत्व में उचित हिस्सेदारी देने का ऐतिहासिक अवसर होगा। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण को नई दिशा मिलेगी।
परिसीमन लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को बदलती जनसंख्या और संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप व्यवस्थित करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया के तहत है।
महिला आरक्षण और परिसीमन को राजनीतिक स्वार्थ, भ्रम और विरोध की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।
देश की महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी क्षमता, नेतृत्व और प्रतिभा का प्रमाण दे रही हैं। संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी भी अब और अधिक मजबूत होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार महिलाओं को निर्णय लेने वाली शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
महिला आरक्षण महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, परिसीमन लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व की प्रक्रिया है, इन दोनों विषयों पर विपक्षी दलों और देश के लोगों को राजनीतिक विरोध नहीं, सकारात्मक समर्थन करना चाहिए।







