`मनमोहन सिंह जैसा कोई नहीं, निधन की खबर से गहरा आघात लगा`, भावुक हुए लालू यादव
Dec 27, 2024, 10:47 IST

इसके आगे लालू ने कहा कि मैं उनके ही मंत्रिमंडल में मंत्री था। मनमोहन सिंह का बहुत बड़ा सहयोग मुझे हमेशा से मिलता रहा। जब कैबिनेट में मैं रेल मंत्री था तब उन्होंने मुझे काफी मदद की थी। उनके निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा आघात हुआ है। मेरे मनमोहन सिंह से काफी अच्छे ताल्लुकात रहे थे वह हमारी प्रशंसा हमेशा करते थे।
उनके कार्यकाल में ही रेलवे में यात्री भाड़ा कम किया गया। देश को उन्होंने उन्नत किया। 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे इस दौरान देश को विकास के पायदान पर हमेशा आगे रखा। मनमोहन सिंह एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री थे। इसको लेकर इनकी ख्याति दुनिया भर में थी। आज देश में जब ऐसे लोगों की जरूरत है तो उनकी कमी मुझे महसूस हो रही

इधर, 2004 से 2009 के बीच केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार को विकास कार्यों के लिए 1.44 लाख करोड़ रुपये की राशि और परियोजनाएं दी थीं। लालू कहा कि बाढ़ की विभीषिका के दौरान उनके बुलाने पर मनमोहन सिंह तुरंत बिहार आ गए थे। फिर बाढ़ से निपटने के लिए उन्होंने हजारों करोड़ की आर्थिक सहायता, राहत सामग्री एवं राशि प्रदान की थी।