Movie prime

तीसरे चरण के लिए 9 बजे तक बिहार की 5 सीटों पर हुआ 10.03 प्रतिशत मतदान

 

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। इस बीच सुबह 9 बजे तक क वोटिंग प्रतिशत सामने आ गया है। अब तक पाचों सीटों पर औसत वोटिंग 10.03% रही। वहीं खगड़िया में सुबह 9 बजे तक - 10.41%, सुपौल में 11.41%,अररिया में 10.97%, झंझारपुर में 7%, और मधेपुरा में 10.71% वोटिंग हुई. 

इस बीच सुपौल में बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी अपने मतधिकार का प्रयोग किया और वोट डाला। साथ ही लोगों से भी मतदान की अपील की। तीसरे चरण में एनडीए समर्थित जदयू के तीन और भाजपा एवं लोजपा-आर के एक-एक प्रत्याशी तथा इंडिया गठबंधन समर्थित राजद के तीन और भाकपा व वीआईपी के एक-एक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बसपा के पांच उम्मीदवार एवं 19 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है। 

सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

असम -10.12%
बिहार – 10.03%
छत्तीसगढ़ :13.24%
गोवा: 12.70%
गुजरात: 9.87%
कर्नाटक: 9.45%
मध्य प्रदेश : 14.22%
महाराष्ट्र : 6.64%
उत्तर प्रदेश : 12.645
पश्चिम बंगाल : 15.85 %
दादर नगर हवेली और दमन और दीव : 10.13 %

बता दें कि आज की 5 सीटों पर कुल 54 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 51 पुरुष और 3 महिला कैंडिडेट हैं। सबसे अधिक 15 उम्मीदवार सुपौल में तो सबसे कम 8 उम्मीदवार मधेपुरा में मैदान में है। जबकि झंझारपुर से 10, अररिया से 9 और खगड़िया से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

आज 98 लाख 60 हजार 377 वोटर्स वोट डाल रहे हैं। इनके लिए 9848 बूथ बनाए गए हैं। जहां शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। गर्मी को देखते हुए मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के कुल 167 बूथों पर शाम 4 बजे तक ही वोटिंग होगी। इसमें मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के महिषी विधानसभा का 107 और खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा का 60 बूथ भी शामिल है।