Movie prime

राज्यसभा की राह पर बिहार के दो चेहरे: नितिन नवीन और शिवेश राम को उम्मीदवार बनाए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष की बधाई

 
राज्यसभा की राह पर बिहार के दो चेहरे: नितिन नवीन और शिवेश राम को उम्मीदवार बनाए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष की बधाई
Bihar news: बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत नितिन नबीन और शिवेश राम को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है। Bihar Legislative Assembly के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संदेश में कहा कि नितिन नवीन, जो बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं, तथा पूर्व विधायक शिवेश राम को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाना गर्व की बात है।

उन्होंने विश्वास जताया कि संसद के उच्च सदन में दोनों नेताओं की विद्वता, अनुभव और राजनीतिक समझ बिहार के साथ-साथ देश के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्यसभा में उनकी सक्रिय भागीदारी से न केवल बिहार की आवाज मजबूत होगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को भी नई दिशा मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में दोनों नेता अपने अनुभव और दृष्टिकोण के दम पर बिहार और देश के विकास की नई कहानी लिखने में अहम योगदान देंगे।