Newshaat_Logo

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले शुभेंदु अधिकारी, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

 
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले शुभेंदु अधिकारी, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

Kolkata Political News: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

विधाननगर में हुई इस मुलाकात के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात हुई।

भूपेंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और केंद्र सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर देशभर से भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाजपा लगातार अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर रही है। ऐसे में शुभेंदु अधिकारी की यह शिष्टाचार भेंट भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।