Movie prime

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की हत्या की खबर अफवाह, जानिए क्या है पूरा मामला

 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की हत्या वाली खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने  सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साफ कहा कि "वैसे तो मुसहर-भुईंयाँ-मांझी समाज से आने वाला हर सदस्य मेरे परिवार का सदस्य हैं।पर आज जिस महिला की हत्या हुई है वह मेरी नातिन नहीं थी। कृप्या अफ़वाहों से बचें।"

दरअसल अतरी प्रखंड के टेटूआ गांव की रहने वाली  सुषमा देवी की हत्या हुई है। सुषमा अतरी ब्लॉक में विकास मित्र के पद पर काम करती थी। हत्या का आरोप सुषमा देवी के पति रमेश पर लगा है जो पटना में ट्रक चलाता है। हत्या दोपहर करीब 12 बजे की गई। आरोपी पति ने घर में ही पत्नी को गोली मार दी और देसी कट्टा फेंककर फरार हो गया।

बता दें कि दोनों की 14 साल पहले अंतरजातीय शादी हुई थी। वारदात के वक्त मृतका की बहन और बच्चे घर पर दूसरे कमरे में ही थे। गोली की आवाज सुनते ही मृतका की बहन और बच्चे मौके पर पहुंचे। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सुषमा के घर पहुंचे। मृतका को लेकर यह खबर फ़ैल गई की वह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन है। लेकिन उन्होंने इसका खंडन किया है। 

गया SSP आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जाँच के लिए नीमचक बथानी SDPO प्रकश कुमार और SSP अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है। फोरेंसिक टीम और तकनीकी विशेषज्ञों को भेजा गया है, जिन्होंने साक्ष्य है। कार्रवाई की जा रही है।