Movie prime

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को दे डाली खुली चुनौती कहा- मैं तेजस्वी यादव को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो...

Bihar Desk: क्या तेजस्वी यादव इस बात से इनकार कर सकते हैं कि अपहरणकर्ताओं को संरक्षण लालू परिवार का हासिल नहीं था? क्या इस बात से भी तेजस्वी यादव इनकार कर सकते हैं की अपहरण के पैसे सीधे मुख्यमंत्री आवास नहीं पहुंचते थे? जवाब दीजिए बिहार की जनता को तेजस्वी यादव जी.
 
BIHAR POLITICS
क्या तेजस्वी यादव इस बात से इनकार कर सकते हैं कि अपहरणकर्ताओं को संरक्षण लालू परिवार का हासिल नहीं था? क्या इस बात से भी तेजस्वी यादव इनकार कर सकते हैं की अपहरण के पैसे सीधे मुख्यमंत्री आवास नहीं पहुंचते थे? जवाब दीजिए बिहार की जनता को तेजस्वी यादव जी.

Bihar Desk: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज पटना में पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए  राष्ट्रीय जनता दल और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की हकीकत को बिहार के लोगों के सामने एक बार फिर से रखने का काम किया. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल के शासनकाल 1990-2005 को बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उस 15 वर्ष के बिहार की दुर्दशा के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वह राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार है.

जनता दल से राष्ट्रीय जनता दल' आखिर लालू यादव ने क्यों बनाई RJD, जानिए कैसा  रहा है अब तक का सियासी सफर - RJD Foundation Day

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का मतलब अपराध, नरसंहार, अपहरण, गुंडाराज, जंगलराज है। पूरा बिहार जानता है कि किस तरह से 1990 से 2005 के शासनकाल में राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार को लूट, अपहरण, हत्या ,बलात्कार का केंद्र बना दिया. रात तो रात दिन में भी लोगों को घर से बाहर निकलने में डर लगता था. राज्य में हालात इतने खराब थे कि स्कूली बच्चों तक का अपहरण कर लिया जाता था. सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1990 से 2005 के बीच में 32000 से ज्यादा अपहरण की घटनाएं बिहार में सामने आई.

लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी का गठन कैसे और क्यों किया था? - BBC News हिंदी

बिहार में अपहरण एक उद्योग बन चुका था और उस उद्योग के संचालक और संरक्षक कोई और नहीं लालू परिवार और राष्ट्रीय जनता दल था. क्या तेजस्वी यादव इस बात से इनकार कर सकते हैं कि रजत के 15 साल के शासनकाल में 32000 से ज्यादा अपहरण नहीं हुए? क्या तेजस्वी यादव इस बात से इंकार कर सकते हैं कि अपहरण की सारी डील मुख्यमंत्री आवास से नहीं होता था? क्या तेजस्वी यादव इस बात से इनकार कर सकते हैं कि अपहरणकर्ताओं को संरक्षण लालू परिवार का हासिल नहीं था? क्या इस बात से भी तेजस्वी यादव इनकार कर सकते हैं की अपहरण के पैसे सीधे मुख्यमंत्री आवास नहीं पहुंचते थे? जवाब दीजिए बिहार की जनता को तेजस्वी यादव जी.

Bihar News: बिहार में दारोगा की दबंगई, हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री  नित्यानंद राय के ड्राइवर को पीटा - bihar news union minister nityanand rai  driver beaten hajipur daroga bullying ...

बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने बिहार के लोगों को सावधान करते हुए याद दिलाया कि किस तरह 1990 से 2005 के बीच लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के शासनकाल में 18,136 हत्याओं को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया.. 15 साल में जिन-जिन अपराधियों ने हत्या को अंजाम दिया उन सभी को तेजस्वी यादव जानते भी हैं पहचानते भी हैं और उनमें से बहुत लोग राजद के विधायक हैं, जिला अध्यक्ष हैं और उनके पार्टी के मजबूत स्तंभ है..

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया कि  बिहार में नरसंहार राज के प्रणेता दरअसल लालू यादव और राजद है. 1990-2005 के 15 साल में 59 बड़े जातीय नरसंहार हुए जिसमें 600 से ज्यादा लोगों की हत्या हुई लेकिन एक बार भी लालू यादव के द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तो दूर, घटना को लेकर संवेदनशीलता दिखाने से भी परहेज रहा. मैं तेजस्वी यादव को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो आप स्वीकार कीजिए कि आपके सरकार के संरक्षण में बिहार में नरसंहार होते रहे और तात्कालिक सरकार हाथ पर हाथ धड़े बैठे रहे. नरसंहार में आपकी सरकार ने क्या कार्रवाई किया इसका जवाब बिहार के जनता को दीजिए? बिहार में जातीय नरसंहार क्यों हुए? इसके लिए कौन जिम्मेदार था? किसने नरसंहार करने वालों को संरक्षण दिया? इन सारे सवालों पर आज तक लालू परिवार ने जवाब क्यों नहीं दिया?  बिहार की जनता जानना चाहती है.

चंदा बाबू जैसों के डर का नाम है जंगलराज, आँकड़ों की लीपापोती से नहीं धुलेगा  लालू का ये दाग

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राजद की शासन व्यवस्था का मतलब ही जंगलराज होता है. आज भी पटना के कारोबारी, दुकानदार उस काले दिन को नहीं भूले हैं जब लालू यादव की बेटी के शादी से पहले और शादी के दिन, शादी के नाम पर दिनदहाड़े दुकानों को लूट लिया गया राजद के संरक्षित गुंडो द्वारा. क्यों पटना के कारोबारियो को शादी से ठीक पहले लूट लिया गया? लुटे हुए सामान किसके घर पहुंच गए? तेजस्वी यादव जी बिहार के लोग आपसे इसका जवाब चाह रहे हैं. पटना के कारोबारी आज भी मांग कर रहे हैं कि जिन दुकानों को लूटा गया था राजत गुंडो के द्वारा, क्या उसकी कीमत उन्हे तीन दशक के बाद भी वापस की जाएगी या नहीं? यह हालात सिर्फ पटना के नहीं थे बल्कि पूरे बिहार में दुकानों को, मकानो को, जमीनों को लूटने का काम राष्ट्रीय जनता दल के गुंडो द्वारा किया गया. तेजस्वी यादव जी क्या यह हकीकत नहीं है? जवाब दीजिए खामोशी से बात नहीं बनेगा.

पटना: मिट्टी घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित  याचिका दायर - इंडिया टुडे

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद शासन काल को भ्रष्टाचार का गंगोत्री बताते हुए कहा  कि राष्ट्रीय जनता दल के शासन काल में भ्रष्टाचार की गंगोत्री लालू -राबड़ी के घर से निकलता था. चारा घोटाला, दूध घोटाला, सरकारी नौकरी के बदले जमीन घोटाला, अलकतरा घोटाला, आईआरसीटीसी होटल घोटाला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 'पटना के चिड़ियाघर में मिट्टी घोटाला' यही राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव का वास्तविक हकीकत है.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के लोगों को याद दिलाया कि किस तरह 1990 से 2004 के बीच जितने भी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव हुए उसमें 700 से ज्यादा लोगों की चुनावी हिंसा में हत्या कर दी गई जिसमें 50 से ज्यादा पुलिस वाले भी शामिल है. लोकतंत्र के नाम पर लूटतंत्र में तब्दील करने का काम राजद ने किया यह पूरा बिहार जानता है और लोकतंत्र की रक्षा करने और संविधान बचाने की कीमत बिहार के लोगों ने आपनी जान देकर चुकाया. क्या तेजस्वी यादव उन 700 से ज्यादा पीड़ित परिवारों से मिलकर अपने पार्टी के अपराधियों के द्वारा किए गए कुकृय के लिए दुख जताएंगे? पीड़ित परिवारों को आर्थिक मुआवजा का ऐलान करेंगे?

बिहार का सत्यानाश (भाग-4) विशेष कहानी : 1990 से पूर्व 19 मुख्यमंत्रियों ने  मिलकर किया, 1990 के बाद शेष कार्य दो मुख्यमंत्रियों ने कर दिखाया, प्रयास ...

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव से सवाल करते हुए कहा कि 1990-2005 के राजद शासनकाल में बिहार के महिलाओं की क्या दुर्दशा थी यह पूरा देश जानता है जिसे आमतौर पर 'जंगलराज' कहा जाता है...महिलाओं के लिए अत्यंत भयावह और असुरक्षित था. इस अवधि में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में न केवल वृद्धि हुई, बल्कि सत्ता के संरक्षण में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे की आम महिलाओं के साथ-साथ आईएएस अधिकारी की पत्नी तक के साथ रेप की घटनाएं हुई.. लेकिन कार्रवाई के नाम पर सत्ता से संरक्षण मिला और अपराधी और बेखौफ हो गए.

बिहार के 5 बड़े दलित नरसंहार, जिसने लालू-राबड़ी राज में ठोकी थी आखिरी कील :  bihar 5 major dalit massacres in lalu yadav rabri devi regime why bjp  raises politics know inside story

नित्यानंद राय ने राजद नेतृत्व से सवाल करते हुए कहा कि

क्या यह स्वीकार करेंगे की 1990 से 2005 के बीच बिहार में जितनी भी लूट, अपहरण, हत्या, बलात्कार, नरसंहार हुए उसके लिए हमारी पार्टी और हमारी सरकार जिम्मेदार है? क्या तेजस्वी यादव उन परिवार के लोगों से मिलकर दुख जताएंगे जिन्होंने राजद के कुशासन की वजह से अपनों को खो दिया?

Mukesh singh على X: "मध्य्प्रदेश से आकर बिहार में सबके बड़े भाई की भूमिका  में रहे शरद यादव। चाहे नीतीश कुमार हो लालू यादव हो या रामविलास पासवान ...

नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो वह बिहार के लोगो से कहे कि हां, हमारी राष्ट्रीय जनता दल की सरकार ने आपके दुकान को लूटवाने का काम किया? हां, हमारी राजद की सरकार ने लोगों के मकान और जमीन पर अवैध कब्जा किया? और हां, हमारी सरकार की वजह से बिहार के लाखों परिवार को तरह-तरह के संकटों का सामना करना पड़ा..

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को याद दिलाते हुए कहा कि आज चुनाव की वजह से बिहार के लोगों से आप बड़े-बड़े वादे करते दिख रहे हैं लेकिन तब कहां थे जब बिहार के लोगों को लूटा जा रहा था... जमीन, मकान ,दुकान पर अवैध कब्जे हो रहे थे..मां ,बहन, बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था..गुंडाराज, जंगलराज और नरसंहार राज स्थापित था.. इसकी सच्चाई बिहार के लोग आज भी जानना चाहते हैं.. तेजस्वी यादव जी आप मेहरबानी करके बिहार के लोगों को बताइए कि आपकी सरकार ने बिहार के साथ ऐसा क्यों किया.