Newshaat_Logo

Upendra Kushwaha ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर संगठन को दिया नया स्वरूप

Bihar: श्री कुशवाहा ने अरविंद कुमार वाजपेयी, रामेश्वर कुमार महतो, शंकर झा आजाद, मदन चौधरी (उपाध्यक्ष संगठन), पृथ्वी राज यादव, भानू श्रीनिवासन, श्रीमती सीमा सक्सेना एवं अनिल सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया है. इसके अतिरिक्त श्री वाजपेयी को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व दिया गया है. 
 
bihar

Bihar: राष्ट्रीय लोक मोर्चा की राष्ट्रीय परिषद एवं राष्ट्रीय अधिवेशन द्वारा प्रदत्त अधिकारों के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है.

कई घरों में खाना नहीं बना होगा...', NDA में सीट शेयरिंग के बाद उपेंद्र  कुशवाहा की भावुक अपील - bihar election upendra kushwaha nda seat sharing  ntc - AajTak

श्री कुशवाहा ने अरविंद कुमार वाजपेयी, रामेश्वर कुमार महतो, शंकर झा आजाद, मदन चौधरी (उपाध्यक्ष संगठन), पृथ्वी राज यादव, भानू श्रीनिवासन, श्रीमती सीमा सक्सेना एवं अनिल सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया है. इसके अतिरिक्त श्री वाजपेयी को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व दिया गया है. 

पार्टी के मधुबनी से विधायक माधव आनंद को एक बार फिर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नियुक्त गया है. जबकि फजल इमाम मलिक (प्रवक्ता), राजीव कुमार जायसवाल, श्रीमती रेखा गुप्ता, अखिलेश सिंह एवं बिमलेंदु शेखर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ साथियों योगेन्द्र चौहान, रेयाज अहमद, विराट कुशवाहा, रविन्द्र राम, चितरंजन सिंह उर्फ झुन्ना सिंह एवं डॉ. तारा श्वेता आर्या को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है.

पार्टी प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि घोषित नई टीम में वरिष्ठ एवं अनुभवी साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को लेकर पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा को देशभर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देंगे. साथ ही संगठन के विस्तार, सामाजिक न्याय, सुशासन एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.