मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलपति प्रो.एसपी शाही ने राज्यपाल से की मुलाकात, शैक्षणिक गतिविधियों बारे में दी जानकारी
Updated: Jan 7, 2025, 19:55 IST
मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति प्रो एसपी शाही ने आज बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कुलपति प्रो शाही ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की प्रगति, शैक्षणिक गतिविधियों और नई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की शैक्षणिक गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में भी बताया।
राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा और शोध के क्षेत्र में और अधिक सुधार के लिए सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता और विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस दौरान राज्यपाल ने मगध विश्वविद्यालय आने का आश्वासन भी दिया।