Newshaat_Logo

BPSC 70वीं परीक्षा के 2,027 सफल अभ्यर्थियों को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की बधाई

Patna: इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में बेटियों का शानदार प्रदर्शन नए और प्रगतिशील बिहार की तस्वीर प्रस्तुत करता है. उन्होंने बताया कि टॉप-100 सफल अभ्यर्थियों में 45 महिलाएं और टॉप-10 में 5 महिला अभ्यर्थियों का शामिल होना राज्य के लिए गर्व की बात है.
 
bihar

Patna: बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अंतिम रूप से सफल हुए 2,027 अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली श्रद्धा पांडे को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विशेष रूप से बधाई दी.

Dr Prem Kumar BJP Gayaji Vidhan Sabha Election Result 2025 - डॉ. प्रेम कुमार  गयाजी विधानसभा चुनाव परिणाम 2025, जीवनी, उम्र, नेटवर्थ, एजुकेशन

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में बेटियों का शानदार प्रदर्शन नए और प्रगतिशील बिहार की तस्वीर प्रस्तुत करता है. उन्होंने बताया कि टॉप-100 सफल अभ्यर्थियों में 45 महिलाएं और टॉप-10 में 5 महिला अभ्यर्थियों का शामिल होना राज्य के लिए गर्व की बात है.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सफल अभ्यर्थी अब बिहार के प्रशासनिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवचयनित अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ राज्य के विकास, सुशासन और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के कल्याण के लिए कार्य करेंगे.

उन्होंने सभी सफल उम्मीदवारों के उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवाकाल की कामना करते हुए कहा कि युवाओं की यह उपलब्धि बिहार के विकास और प्रशासनिक मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान देगी.