Movie prime

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने दी लालू यादव को जन्मदिन की बधाई

 

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को 77 वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि न्याय और एकता के प्रतीक, गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए संघर्षशील, राजद सुप्रीमो आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के 77 वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। उन्होंने ईश्वर से यादव के दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की। 

'सन ऑफ मल्लाह' सहनी ने कामना करते हुए कहा कि मेरी इच्छा है कि लालू यादव बिहार के विकास में अभी महती भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख के सामाजिक न्याय की लड़ाई हमसभी को संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।  लालू यादव को अपना आदर्श बताते हुए श्री सहनी ने कहा कि उन्होंने राजनीति जीवन मे भीमराव अंबेडकर के संदेशों को प्राथमिकता बनाई और उनके बताए रास्ते पर चलते रहे।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी पूर्व मुख्यमन्त्री लालू यादव के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दी है। देव ज्योति ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि लालू जी देश के सबसे बड़े लीडर हैं, उनका कोई मुक़ाबला नहीं है। आज  देश का रेल मंत्रालय घाटे में चल रहा है लेकिन उन्होंने रेल को मुनाफा में लाकर खड़ा कर दिया था। 

उन्होंने लालू जी  को सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाला अग्रणी योद्धा बताते हुए इनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की है।