Movie prime

छातापुर में VIP उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले- परिवर्तन जरूरी है

 

छातापुर मुख्यालय के रामपुर स्थित विकासशील इंसान पार्टी कार्यालय में आज छातापुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी का जोरदार स्वागत किया गया साथ में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह छातापुर विधानसभा के नेता संजीव मिश्रा काभी स्वागत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के हाथों को मजबूत करने के लिए आग्रह का आग्रह किया। 

उन्होंने कहा कि छातापुर विधानसभा विधानसभा में परिवर्तन के लिए हमारे वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। छातापुर में बदलाव जरूरी ,है जबतक छातापुर विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन नहीं होता है, तब-तक विकास नहीं हो सकता। जब छातापुर में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार दिया जा सकता हैं तभी हमारा छातापुर शिक्षित, विकसित और समृद्ध बन पाएगा।।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संतोष सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, सुपौल जिला अध्यक्ष विजेंद्र मुखिया, जिला उपाध्यक्ष उमेश सहनी, छातापुर प्रखंड अध्यक्ष शंभु मुखिया, छातापुर विधानसभा प्रवक्ता विकास कुमार मंडल, विनय मंडल, छातापुर विधानसभा प्रभारी राजकुमार मुखिया, प्रखंड संयोजक मोनू मिश्रा,मंच संचालन विकास कुमार मंडल,इं. हरे राम निषाद,राम अवतार निषाद, प्रदेश कार्य समिति राजन चमन, ब्रह्मदेव सहनी जिला प्रवक्ता सहरसा, मनोज मुखिया, हरिशंकर यादव, सदानंद मंडल, अंगद कुमार, बलराम यादव, महानंद सहनी, गोपीकृष्ण राय, प्रमोद यादव, विनोद सहनी, सोनू झा सम्राट, संजय मुखिया,हरी मिश्रा, ताराचंद मुखिया,पिंटू सहनी, महिला विंग के बिजली देवी,बबीता देवी व अन्य कई लोग मौजूद थे।