बिहार में सेकंड फेज की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू: 3 सीटों पर सीधा तो 2 पर त्रिकोणीय मुकाबला
Apr 26, 2024, 07:51 IST

इन 5 लोकसभा क्षेत्र में 93 लाख 96 हजार 298 वोटर्स वोट करेंगे। इनमें 48,81437 पुरुष वोटर्स हैं और 45,14455 महिला वोटर्स हैं।
वहीं थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 306 है। जबकि 2379 वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। 13,7773 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे। इनके लिए कुल कुल 9,322 बूथ बनाए गए हैं।
पांचों में से किसी लोकसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित घोषित नहीं किया गया है। सभी जगह सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। गर्मी के कारण केवल बांका के कुछ बूथों की टाइमिंग घटाकर शाम 4 बजे तक की गई है।