Newshaat_Logo

छोटू सिंह को पुलिस ने उठाया, अनंत सिंह ने वीडियो कॉल पर की बात, वोटिंग के बीच थाने में बैठाया गया

सुबह 8 बजे से एमएलसी चुनाव को लेकर वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच जेडीयू के पूर्व नेता और अनंत सिंह के समर्थक छोटू सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
 
छोटू सिंह

 

सुबह 8 बजे से एमएलसी चुनाव को लेकर वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच जेडीयू के पूर्व नेता और अनंत सिंह के समर्थक छोटू सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस छोटू सिंह को लेकर सीधे थाने पहुंची. बताया जा रहा है कि छोटू सिंह को पुलिस ने करबिगहिया के पास से डिटेन किया था.

छोटू सिंह की माने तो, वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. छोटू सिंह को जक्कनपुर थाने में रखा गया है. छोटू सिंह की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें जानबूझकर पकड़ा है और थाने में रखे हुए है. इस तरह से शुक्रवार को वोटिंग के बीच कई तरह की गतिविधियां देखने के लिए मिल रही है.

छोटू सिंह को जब पुलिस थाने में बैठाई हुई थी, तभी मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने उन्हें वीडियो कॉल किया था. छोटू सिंह को डिटेन किए जाने से पहले उनका एक ऑडियो मैसेज वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पुलिस ने उन्हें घेर लिया है. उन्होंने कहा था कि प्रशासन ने उन्हें उठा लिया है.

छोटू सिंह जेडीयू के पूर्व नेता हैं. उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था. लेकिन वह अनंत सिंह के समर्थक कहे जाते हैं. दल विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था. जानकारी के मुताबिक, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की नई टीम में जगह नहीं मिलने के कारण छोटू सिंह बगावती तेवर दिखा रहे थे.