“CM की कुर्सी नहीं, BJP का चेहरा चाहिए”- चिराग पासवान का बड़ा बयान, ममता और तेजस्वी पर साधा निशाना
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे खुद मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में नहीं हैं और ना ही कभी रहेंगे, लेकिन उनकी इच्छा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हो। चिराग ने यह भी संकेत दिया कि एनडीए के भीतर लगभग सभी समीकरण तय हो चुके हैं और जल्द ही सीएम चेहरे का ऐलान हो सकता है।
ममता सरकार पर तीखा हमला
बिहार की राजनीति से आगे बढ़ते हुए चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाएं बढ़ रही हैं।
चिराग ने दावा किया कि बंगाल की जनता अब इस राजनीति से ऊब चुकी है और आने वाले समय में वहां सत्ता परिवर्तन तय है।
तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना
इस दौरान चिराग पासवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद तेजस्वी जनता से दूर हो गए हैं और उनकी पार्टी पर पकड़ कमजोर होती जा रही है।
चिराग ने तंज कसते हुए कहा, “जो नेता अपने विधायकों को एकजुट नहीं रख सकता, वो राज्य की जिम्मेदारी कैसे संभालेगा?”
सियासत के बीच दिखा मानवीय चेहरा
राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ चिराग पासवान ने मानवीय पहलू भी दिखाया। वे सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव पहुंचे, जहां शौचालय टंकी हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।
पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा और परिवार के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है, ताकि इस मुश्किल घड़ी में परिवार को सहारा मिल सके।
सियासत गरम, संकेत साफ
चिराग पासवान के इस बयान ने साफ कर दिया है कि बिहार में आने वाले दिनों में राजनीतिक सरगर्मी और तेज होने वाली है। एक तरफ उन्होंने खुद को सीएम रेस से अलग बताया, तो दूसरी तरफ बीजेपी के पक्ष में खुलकर समर्थन जताकर बड़ा सियासी संदेश भी दे दिया।







