Movie prime

बिहार में नेताओं के बेटे-बेटियों का क्या है हाल? रुझान में मीसा और शांभवी आगे बाकि सब पीछे

 

लोकसभा चुनाव की मतगणना सुबह से ही जारी है। बिहार की 40 सीटों में से 31 पर NDA और 9 पर INDIA गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बिहार में इस बार कई नेताओं के बेटे-बेटी भी चुनावी मैदान में हैं। जिसमें से सिर्फ दो को ही अबतक के रुझान के मुताबिक बढ़त मिलाती हुई दिख रही है बाकि सब पिछड़ रहे हैं। 

समस्तीपुर में जदयू के दो मंत्रियों के बेटे और बेटी के बीच में लड़ाई है। मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी, मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी से  38448 से आगे चल रही हैं। बता दें कि शांभवी लोजपा(रामविलास) की उम्मीदवार हैं। वहीं सन्नी हजारी कांग्रेस से चुनाव लड़े हैं। 

पाटलिपुत्र में लालू यादव की बड़ी बेटी व राजद प्रत्याशी मीसा भारती आगे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव करीब 25295 वोट से पीछे चल रहे हैं।

एक तरफ जहाँ पाटलिपुत्र में मीसा से बढ़त बनाई हुई है वहीं उनकी बहन रोहिणी आचार्य पिछड़ती दिख रही है। सारण में भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी 6093 वोट से आगे चल रहे हैं। 

पटना साहिब से पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजित भी पीछे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने 49661 वोट से लीड ले रहे हैं।

महाराजगंज से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के आकाश सिंह 35625 से पीछे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार जनार्दन सिंह सिग्रीवाल आगे चल रहे हैं।