Movie prime

क्या मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद BJP में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह?

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से मीडिया ने सवाल किया था कि क्या वह भाजपा में शामिल होंगे? तब कैप्टन ने जवाब देते हुए कहा था कि इस्तीफा देने के बाद सभी विकल्प खुले हैं.
 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद से एक आम चर्चा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच आज यानी कि मंगलवार को अमरिंदर सिंह दिल्ली आ रहे हैं। खबरों की मानें तो यहां वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। 

कांग्रेस से मनमुटाव होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से भी उनके अनबन की खबर लगातार सामने आ रही थी। वहीं इस्तीफे के बाद अमरिंदर सिंह लगातार कांग्रेस के बड़े नेताओं पर हमला बोल रहे थे। उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा था कि पार्टी के अंदर उनका अपमान किया गया, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला लिया था। अमरिंदर सिंह ने यह तक कहा था कि पंजाब चुनाव 2022 में अगर कांग्रेस जीतती भी है तो वह नवजोत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे।  

इधर, अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा कि यह एक व्यक्तिगत यात्रा है, इस दौरान वह कुछ दोस्तों से मिलेंगे और नए मुख्यमंत्री के लिए कपूरथला का घर भी खाली करेंगे। अनावश्यक अटकलों की जरूरत नहीं है। बता दें, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से मीडिया ने सवाल किया था कि क्या वह भाजपा में शामिल होंगे? तब कैप्टन ने जवाब देते हुए कहा था कि इस्तीफा देने के बाद सभी विकल्प खुले हैं। 

मांझी ने दिया बड़ा बयान, कहा- केंद्र सरकार के सामने JDU बैकफुट पर आ गई है- https://newshaat.com/bihar-local-news/manjhi-gave-a-big-statement-said-jdu-has-come-on-the-back/cid5347094.htm