Newshaat_Logo

सुशील कुमार मोदी की पत्नी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव? जेसी जॉर्ज ने कह दी ये बड़ी बात

 
चुनाव

बिहार की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पत्नी ने जेसी जॉर्ज मोदी ने राजनीति में आने की इच्छा जताई हैं। सुशील मोदी की पत्नी जेसी जॉर्ज मोदी ने सार्वजनिक रूप से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहे तो वो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। बिहार भाजपा में सुशील मोदी की राजनीतिक विरासत को लेकर चर्चा चल रही है। ऐसे में जेसी जॉर्ज मोदी का नाम सबसे आगे है। पार्टी अब ये तय कर रही है कि सुशील मोदी की राजनीतिक विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा?

दरअसल, सुशील कुमार मोदी की पहली पुण्यतिथि पर पटना के रविंद्र भवन में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज मोदी ने भावुक होकर अपने जीवनसाथी सुशील मोदी को याद किया। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा जताई। जेसी जॉर्ज मोदी ने कहा, 'मैं चुनाव लड़ सकती हूं, लेकिन फैसला पार्टी को लेना है।'

प्रोफेसर के पद से रिटायर हो चुकीं जेसी जॉर्ज मोदी ने आगे कहा, 'यदि पार्टी चाहे तो वह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं। मैं चुनाव लड़ सकती हूं, लेकिन यह फैसला भारतीय जनता पार्टी को करना है। पार्टी जो तय करेगी, मैं उसका सम्मान करूंगी।' जेसी जॉर्ज मोदी को 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इस बात का फैसला पार्टी के बड़े नेता करेंगे। सभी की निगाहें इस फैसले पर टिकी हुई हैं।

बिहार में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में होने की संभावना है। बिहार भाजपा में इन दिनों राजनीतिक विरासत को लेकर बातें हो रही हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा सुशील कुमार मोदी के परिवार से किसी एक को टिकट देने पर विचार कर रही है। ऐसे में जेसी जॉर्ज मोदी का नाम सबसे आगे चल रहा है। बिहार की राजनीति में सुशील मोदी एक प्रभावशाली नेता थे। उनके निधन के बाद पार्टी यह तय कर रही है कि उनकी राजनीतिक विरासत को कौन संभालेगा?