Newshaat_Logo

हार्दिक पांड्या ने KKR का ऑफर ठुकराया, चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल होनी की पकड़ी जिद्द

 
हार्दिक पांड्या ने KKR का ऑफर ठुकराया, चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल होनी की पकड़ी जिद्द

Newshaat Desk: इंडियन प्रीमियर लीग का 20वां सीजन 10 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। इस बार थोड़ा जल्दी मैचों की शुरुआत हो सकती है, क्योंकि मई के अंत में गर्मी ज्यादा हो जाती है और मानसून का प्रभाव भी देखने को मिलता है। इसी वजह से BCCI सीजन को जल्दी शुरू करने पर विचार कर रही है। लेकिन उससे पहले काफी ज्यादा हलचल हो रही है। कई खिलाड़ियों के ट्रेड की खबरें भी चर्चा में हैं। मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो के माध्यम से टीमें एक-दूसरे से खिलाड़ियों की अदला-बदला कर सकती है.

इंडियन प्रीमियर लीग का 20वां सीजन 10 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। इस बार थोड़ा जल्दी मैचों की शुरुआत हो सकती है, क्योंकि मई के अंत में गर्मी ज्यादा हो जाती है और मानसून का प्रभाव भी देखने को मिलता है। इसी वजह से BCCI सीजन को जल्दी शुरू करने पर विचार कर रही है। लेकिन उससे पहले काफी ज्यादा हलचल हो रही है। कई खिलाड़ियों के ट्रेड की खबरें भी चर्चा में हैं। मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो के माध्यम से टीमें एक-दूसरे से खिलाड़ियों की अदला-बदला कर सकती है या फिर कैश डील भी हो सकती है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो ट्रेड के माध्यम से नई टीम ज्वाइन कर सकते हैं। एमआई भले ही हार्दिक को रोकना चाहे लेकिन स्टार ऑलराउंडर के रुकने की संभावना काफी कम है।

इसके पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड के माध्यम से अपने साथ जोड़ने की रेस में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आगे नजर आ रही है। केकेआर को एक भारतीय ऑलराउंडर की तलाश है, जो फिनिशर के रोल को निभा सके। हार्दिक के आने से ये सभी चीजें मिलती हैं, साथ ही वो कप्तानी का विकल्प भी बन सकते हैं। केकेआर को भी अजिंक्य रहाणे के ऑप्शन की तलाश है, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 

हालांकि, अब लगता है कि हार्दिक पांड्या का KKR की जर्सी में नजर आना मुश्किल ही है, क्योंकि अब उनके एक ऐसी टीम में जाने की मीडिया रिपोर्ट्स हैं, जो उन्हें शुरू से ही काफी पसंद हैं और उनके करीबी शख्स भी उसी टीम का हिस्सा हैं। जो नई मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं, उनमें बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को चेन्नई सुपर किंग्स भी अपने साथ जोड़ना चाहती है। CSK ने अपनी टीम में बदलाव की शुरुआत कर दी है और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटा दिया गया है।

अब माना जा रहा है कि हार्दिक को टारगेट किया जाएगा, क्योंकि उनके जैसे मैच विनिंग ऑलराउंडर के आने से चेन्नई की टीम काफी मजबूत हो जाएगी। वैसे भी रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम के पास तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी है। CSK में हार्दिक पांड्या के जाने की सबसे बड़ी वजह एमएस धोनी को माना जा सकता है। हार्दिक ने अपने करियर की शुरुआत से ही धोनी को आदर्श माना है। धोनी के लिए हार्दिक काफी सम्मान दिखाते हैं और अगर उनके साथ या फिर उनकी टीम में जाने का मौका मिल रहा है तो वो शायद ही मना करें। इसी वजह से IPL 2027 में हार्दिक और CSK का नाता जुड़ता नजर आ रहा है।