Movie prime

ICC की पाकिस्तान क्रिकेट को आखिरी चेतावनी, भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में अगर नहीं खेला तो अंजाम भुगतने के लिए पाकिस्तान हो जाए तैयार...

T20 World Cup: ICC का कहना है कि भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार वैश्विक क्रिकेट की निष्पक्षता को कमजोर करता है और इसके दीर्घकालिक प्रभाव खेल पर पड़ सकते हैं.
 
ICC

T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है, लेकिन एक नया विवाद सामने आया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान के इस फैसले पर नाराज़गी जताई है. 

ICC का कहना है कि भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार वैश्विक क्रिकेट की निष्पक्षता को कमजोर करता है और इसके दीर्घकालिक प्रभाव खेल पर पड़ सकते हैं.

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि उसने टीम को टूर्नामेंट में श्रीलंका की यात्रा की अनुमति दी है, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में नहीं खेलने का निर्णय लिया गया. 
पोस्ट में किसी कारण का उल्लेख नहीं किया गया. ICC ने पाकिस्तान सरकार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह निर्णय ग्लोबल खेल आयोजनों के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है. ICC ने PCB से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया है और कहा कि सभी योग्य टीमों को तय शेड्यूल के अनुसार समान शर्तों पर प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए.