Newshaat_Logo

IPL 2027: MS Dhoni ने IPL से लिया संन्यास! CSK ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अब बनेंगे Team Mentor

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में अपने खिलाड़ी के रूप में सफर को विराम दे दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को इसका आधिकारिक ऐलान किया. हालांकि, धोनी का CSK से रिश्ता खत्म नहीं हुआ है. IPL 2027 से वह टीम के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे.

 
Dhoni

M.S Dhoni Retirement: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मंगलवार, 17 नवंबर को CSK ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही IPL 2027 में धोनी के खेलने की अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि, माही टीम से अलग नहीं होंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेंटर की जिम्मेदारी सौंपी है।

CSK ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर धोनी के योगदान को याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा किया। फ्रेंचाइजी ने लिखा कि अनगिनत जीत, मुश्किल समय और यादों के बीच एमएस धोनी हमेशा टीम की यात्रा का सबसे अहम हिस्सा रहे हैं। टीम को सफलता दिलाने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने तक, थाला हमेशा CSK की पहचान बने रहेंगे।

धोनी को टीम की जरूरत: रूपा गुरुनाथ

CSK की सह-मालिक रूपा गुरुनाथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी मेंटर के रूप में टीम परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। उनका अनुभव और विशेषज्ञता फ्रेंचाइजी के लिए बेहद अनमोल है।

उन्होंने कहा कि टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। ऐसे में धोनी का मार्गदर्शन सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी तैयार करने में मदद करेगा।

धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं: एन. श्रीनिवासन

फ्रेंचाइजी के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा कि धोनी हमेशा CSK की पहचान का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। CSK उनका घर था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि धोनी के बिना सुपर किंग्स की कल्पना नहीं की जा सकती।

5 बार CSK को बनाया IPL चैंपियन

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार IPL का खिताब जीता। टीम ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी अपने नाम की।

धोनी ने IPL में 212 मैचों में कप्तानी की और 128 मुकाबलों में जीत दर्ज की। वह टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल रहे हैं।

278 मैचों में बनाए 5439 रन

धोनी ने अपने IPL करियर में 278 मुकाबले खेले और 5439 रन बनाए। उनके नाम 24 अर्धशतक दर्ज हैं। अगस्त 2020 में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे।

अपने अधिकांश IPL करियर में CSK की कप्तानी करने वाले धोनी ने 2024 में कप्तानी की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी।

अब खिलाड़ी के रूप में IPL का सफर समाप्त करने के बाद धोनी मेंटर की भूमिका में CSK के साथ जुड़े रहेंगे। उनके अनुभव से युवा खिलाड़ियों को कितना फायदा मिलता है, इस पर IPL 2027 में सबकी नजर रहेगी।