Movie prime

Chandrayaan- 2 का काउंटडाउन शुरू, आज दोपहर 2.43 बजे चांद के सफर पर रवाना होगा, श्रीहरिकोटा में तैयारी पूरी!

आखिर कार तमाम अटकलों के बाद आज चांद पर जाने वाले भारत के चंद्रयान-2 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. इसका काउंटडाउन रविवार शाम 6:43 से शुरू हो गया. इसरो चीफ के. सिवन ने बताया, ‘चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पहले प्रयास जो तकनीकी खामी आई थी, उसे… Read More »Chandrayaan- 2 का काउंटडाउन शुरू, आज दोपहर 2.43 बजे चांद के सफर पर रवाना होगा, श्रीहरिकोटा में तैयारी पूरी!
 
Related image

आखिर कार तमाम अटकलों के बाद आज चांद पर जाने वाले भारत के चंद्रयान-2 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. इसका काउंटडाउन रविवार शाम 6:43 से शुरू हो गया. इसरो चीफ के. सिवन ने बताया, ‘चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पहले प्रयास जो तकनीकी खामी आई थी, उसे भी दूर कर लिया गया है.पहले चंद्रयान-2 को 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था. चंद्रयान में लिक्विड कोर स्टेज पर ईंधन भरने का काम पूरा हो गया है.

लॉन्च देखने के लिए देशभर से हजारों लोग श्रीहरिकोटा पहुंच रहे हैं.इसरो के अधिकारी के मुताबिक रॉकेट के प्रक्षेपण को देखने के लिए कुल 7,500 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है. इसरो ने हाल ही में लॉन्च को देखने के लिए आम जनता को अनुमति दी है.लोगों के इसरो ने लगभग 10 हजार लोगों की क्षमता वाली एक गैलरी बनाई है.

उल्टी गिनती के दौरान रॉकेट और अंतरिक्ष यान की प्रणालियां जांच से गुजरेंगी और रॉकेट इंजनों में ईंधन भरा जाएगा. अब तक इसरो ने 3 जीएसएलवी-एमके 3 रॉकेट भेजे हैं. पहला रॉकेट 18 दिसंबर 2014 को, दूसरा 5 फरवरी 2017 को और तीसरा 14 नवंबर 2018 को भेजा गया. जीएसएलवी-एमके 3 का इस्तेमाल भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए किया जाएगा, जो वर्ष 2022 के लिए तय है.

Image result for Chandrayaan- 2

चंद्रयान-2, 22 जुलाई को लॉन्च होगा और 14 अगस्त से चंद्रमा के लिए यात्रा शुरू करेंगे.इसके बाद 6 सितंबर तक मून पर लैंडिंग होगी. सभी ऐक्टिविटीज अच्छे से चल रही हैं। इससे पहले शनिवार दोपहर को इसरो ने बताया कि चंद्रयान-2 को ले जाने वाले जीएसएलवी मार्क III-एम 1 की लॉन्च रिहर्सल पूरी हो गई है और परफॉर्मेंस नॉर्मल है.

Image result for Chandrayaan- 2 का काउंटडाउन शुरू, आज दोपहर 2.43 बजे चांद के सफर पर रवाना होगा, श्रीहरिकोटा में तैयारी पूरी!

पृथ्वी और चांद की दूसरी करीब 3.844 किलोमीटर है. उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद 375 करोड़ रुपये का जीएसएलवी-मार्क-3 रॉकेट 603 करोड़ रुपये के चंद्रयान-2 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा. वहां के चांद की यात्रा शुरू होगी. चंद्रयान-2 में लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चांद तक जाएंगे. लैंडर विक्रम सितंबर या अक्टूबर में चांद पर पहुंचेगा और इसके बाद वहां प्रज्ञान काम शुरू करेगा.