Newshaat_Logo

Google Chrome में आए वर्टिकल टैब्स और नया रीडिंग मोड, आसान नेविगेशन और बेहतर फोकस के साथ यूजर्स को मिलेगा बिल्कुल नया ब्राउज़िंग एक्सपीरियंस

Google Chrome Gets Vertical Tabs: अब तक Chrome में टैब्स ऊपर की ओर हॉरिजॉन्टल लाइन में दिखते थे, लेकिन नए फीचर के तहत टैब्स को बाईं साइड वर्टिकल फॉर्मेटमें देखा जा सकता है.
 
google-chrome-gets-vertical-tabs-and-enhanced-reading-mode

Technology: गूगल ने अपने पॉपुलर ब्राउज़र क्रोम में दो नए फीचर्स पेश किए हैं, जिनका मकसद यूज़र्स की प्रोडक्टिविटी और ब्राउज़िंग एक्सपीरियंस को बेहतर करना है. ये अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं, जो एक साथ बहुत सारे टैब्स खोल कर काम करते हैं या काफी लंबे समय तक ऑनलाइन पढ़ाई और रिसर्च जैसे काम करते हैं.

Google Chrome में आए वर्टिकल टैब्स और नया रीडिंग मोड, अब आपको मिलेगा नया  एक्सपीरियंस!

क्या हैं वर्टिकल टैब्स?

अब तक Chrome में टैब्स ऊपर की ओर हॉरिजॉन्टल लाइन में दिखते थे, लेकिन नए फीचर के तहत टैब्स को बाईं साइड वर्टिकल फॉर्मेट में देखा जा सकता है.
इससे

  • ज्यादा टैब्स को आसानी से मैनेज किया जा सकेगा
  • टैब्स के नाम पूरे दिखाई देंगे
  • बड़े स्क्रीन और लैपटॉप पर काम करना ज्यादा सुविधाजनक होगा

यह फीचर खासतौर पर प्रोफेशनल्स, कंटेंट राइटर्स, स्टूडेंट्स और रिसर्च करने वालों के लिए उपयोगी माना जा रहा है

पहला बड़ा बदलाव

गूगल क्रोम ने अब वर्टिकल टैब्स फीचर को लॉन्च कर दिया है. अभी तक आप गूगल क्रोम में किसी वेबसाइट की ब्राउज़िंग करते थे तो टैब्स स्क्रीन के ऊपर टॉप में खुला करते थे, लेकिन अब यूज़र्स चाहे तो टैब्स को स्क्रीन के साइड में वर्टिकली भी सेट कर सकते हैं. इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको किसी भी क्रोम विंडो पर राइट क्लिक करना होगा और फिर "Show Tabs Vertically" का ऑप्शन चुनना होगा. वर्टिकल लेआउट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें टैब्स के पूरे नाम आसानी से पढ़े जा सकते हैं, जिससे सही टैब ढूंढना आसान हो जाता है. खासकर तब, जब एक साथ कई टैब्स खुले हों. यह यूज़र्स के लिए एक खास और अहम बदलाव हो सकता है.

दूसरा बड़ा बदलाव

गूगल क्रोम में रीडिंग मोज का नया फुल-पेज इंटरफेस जोड़ा गया है. यह फीचर वेबपेज से अनावश्यक एलिमेंट्स जैसे विज्ञापन, पॉप-अप और अन्य डिस्ट्रैक्शन हटाकर सिर्फ कंटेंट पर फोकस करने में मदद करता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी भी वेबपेज पर राइट क्लिक करके "Open in reading mode" का ऑप्शन चुनना होगा. इसके बाद पेज एक क्लीन और टेक्स्ट-फोक्स्ड फॉर्मेट में बदल जाएगा, जो पढ़ने के अनुभव को काफी बेहतर बनाएगा.

इसमें गौर करने वाली बात यह भी है कि गूगल लगातार क्रोम में नए फीचर्स को जोड़ रहा है. हाल ही में कंपनी ने स्पिलट व्यू (Split View), पीडीएफ मार्कअप टूल्स (PDF Markup tools) जेमिनी साइड पैनल (Gemini Side Panel) जैसे कई खास फीचर्स को भी पेश किया है. हालांकि, कुछ एडवांस फीचर्स को अभी तक सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं कराया गया है, लेकिन जल्द गूगल क्रोम के नए फीचर्स का फायदा दुनिया के सभी यूज़र्स उठा सकेंगे.