Movie prime

राष्ट्रपति भवन में 119 हस्तियां को किया गया पद्म अवॉर्ड से सम्मानित

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया. देश में भारत रत्न के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में किया गया. इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे.  

आपको बता दे कि इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाली हस्तियों में 29 महिलाएं भी शामिल हैं. वैसे बता दे जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम(मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

इतना ही नहीं असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) समेत 10 को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं 102 पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत), ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वेल्स (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) का नाम शामिल है.