Movie prime

अश्विनी कुमार चौबे ने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर जे पी नड्डा को बधाई दी. आपको बता दे कि अपने बधाई संदेश में अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि “संगठन शिल्पी, सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी,… Read More »अश्विनी कुमार चौबे ने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई
 
अश्विनी कुमार चौबे ने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर जे पी नड्डा को बधाई दी.

आपको बता दे कि अपने बधाई संदेश में अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि “संगठन शिल्पी, सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी, दक्ष रणनीतिकार, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें, ऐसी प्रभु से कामना है”

आगे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि वे निपुण संगठनकर्ता है. छात्र जीवन से ही संगठन के विस्तार से लेकर जिस तरह की भी उन्हें जिम्मेवारी मिली, उसमें उन्होंने सफलता अर्जित की. सभी के बीच में उनकी लोकप्रियता शुरू से रही है. उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार नई ऊंचाइयां छू रही है. बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरह से उन्होंने नेतृत्व किया उनके संगठन कौशल का सभी ने लोहा माना. उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 एवं आयुष्मान भारत योजना में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. सरकार एवं संगठन में उन्होंने असीम लोकप्रियता हासिल की है. वो कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं.