Movie prime

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अश्विनी कुमार चौबे ने किया नमन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें याद किया और उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. आपको बता दे कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि सभी डॉ राजेंद्र प्रसाद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से युगों तक प्रेरणा लेते… Read More »देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अश्विनी कुमार चौबे ने किया नमन
 
देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अश्विनी कुमार चौबे ने किया नमन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें याद किया और उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. आपको बता दे कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि सभी डॉ राजेंद्र प्रसाद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से युगों तक प्रेरणा लेते रहेंगे. वे जीवन पर्यंत सादा जीवन उच्च विचार के मार्ग पर चलते रहे. बिहार व देश का नाम उन्होंने पूरे विश्व में ऊंचा किया.

आपको बता दे कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे. वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई. उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था. राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल में 1946 एवं 1947 मेें कृषि और खाद्यमंत्री का दायित्व भी निभाया था. सम्मान से उन्हें प्रायः ‘राजेन्द्र बाबू’ कहकर पुकारा जाता है.