सितंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी सूची

अभी अगस्त महीना का चौथा सप्ताह चल रहा है और नया महीना सितंबर आने वाला है. इस बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सितंबर 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों का लिस्ट जारी कर दी है. भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में 16 दिन बंद रहेंगे.
आरबीआई गाइडलाइंस के अनुसार स्टेट स्पेशल के आधार पर कुछ रीजनल छुट्टियों के साथ सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे. आपको बता दें कि रीजनल छुट्टियां संबंधित राज्य सरकारें तय करती हैं. इनमें श्री कृष्ण जन्माष्टमी (19 सितंबर), ईद-ए-मिलाद (28 सितंबर) जैसी दूसरी छुट्टियां भी आएगी, जिस दिन देश के सभी बैंक रहेंगे. जानें सितंबर में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे:
3 सितंबर 2023 : रविवार
6 सितंबर 2023 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
7 सितंबर 2023 : जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/श्रीकृष्ण अष्टमी
9 सितंबर 2023 : दूसरा शनिवार
10 सितंबर 2023 : दूसरा रविवार
17 सितंबर 2023 : रविवार
18 सितंबर 2023 : वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी
19 सितंबर 2023 : गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)
20 सितंबर 2023 : गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)/नुआखाई
22 सितंबर 2023 : श्री नारायण गुरु समाधि दिवस
23 सितंबर 2023: चौथा शनिवार महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन
24 सितंबर 2023 : रविवार
25 सितंबर 2023 : श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
27 सितंबर 2023 : मिलाद-ए-शेरिफ़ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)
28 सितंबर 2023 : ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मीलादुन्नबी – (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) (बारा वफ़ात)
29 सितंबर 2023 : ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा/शुक्रवार।
आपको बता दें कि आरबीआई की आधिकारिक बेवसाइट के इस लिंक बैंक में ये छुट्टी अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले पर्व, त्योहार या फिर उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर निर्भर करता है.