Movie prime

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज, PM मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

 

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन है. राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में से एक मनमोहन सिंह रविवार को 89 साल के हो गए. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी.

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई. मैं उनके लंबे जीवन और शानदार स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं. तो वहीं दूसरी ओर  राहुल गांधी ने कहा कि, उन्हें देश के समक्ष मौजूद मुद्दों की बहुत अच्छी समझ है एवं उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है. इतना ही नहीं कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'एक दूरदृष्टा. एक समर्पित देशभक्त. अपनी बातों के पक्के। डॉ. मनमोहन सिंह आप ऐसे नेता हैं जिसका वाकई भारत हकदार है.

कांग्रेस पार्टी ने आगे ट्वीट किया, 'डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई. कांग्रेस पार्टी एवं पूरे देश को आज एवं प्रतिदिन आपके योगदान पर गर्व होता है. आपने जो कुछ किया, उसके लिए आपको धन्यवाद. कांग्रेस ने कहा कि वित्त मंत्री के पद से लेकर प्रधानमंत्री तक, यहां तक कि आज भी, भारत की प्रगति के प्रति सिंह की अटूट प्रतिबद्धता से हर भारतीय को अकल्पनीय लाभ हुआ है.

बता दे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं-- सचिन पायलट, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद आदि ने भी जन्मदिन की बधाई दी है.