Movie prime

ISRO की बड़ी कामयाबी: चंद्रमा की कक्ष में पहुंचा चंद्रयान-2

भारत का दूसरा Chandrayaan 2 मिशन 20 अगस्त मंगलवार को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया है. चंद्रमा के चारों तरफ दो चक्कर लगाने के बाद 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. ISRO के मुताबिक, आज सुबह साढ़े 9 से साढ़े 10 के बीच चंद्र की कक्षा में पहुँच गया है. भारतीय… Read More »ISRO की बड़ी कामयाबी: चंद्रमा की कक्ष में पहुंचा चंद्रयान-2
 

भारत का दूसरा Chandrayaan 2 मिशन 20 अगस्त मंगलवार को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया है. चंद्रमा के चारों तरफ दो चक्कर लगाने के बाद 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. ISRO के मुताबिक, आज सुबह साढ़े 9 से साढ़े 10 के बीच चंद्र की कक्षा में पहुँच गया है.

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO के अध्यक्ष के सिवन आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
यान के चांद की कक्षा में प्रवेश कर जाने के बाद 2 सितंबर को यह अपने साथ ले जाए गए लैंडर विक्रम को छोड़ देगा. इसके बाद विक्रम लैंडर चांद के 2 चक्कर काटने के बाद 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा.


इसरो ने 22 जुलाई को Chandrayaan 2 मिशन लॉन्च किया था. जो 26 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहा. यह 23 जुलाई से 6 अगस्त तक पांच बार पृथ्वी के चक्कर लगा चुका है चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 2 सही सलामत उतरा तो यह एक इतिहास हो जाएगा.


चन्द्रमा की सतह पर सिर्फ Chandrayaan-2 के लिए ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों के लिए भी परीक्षा की घड़ी होगी. इस मिशन की सफलता के बाद भारत, अमेरिका और चीन रूस के बाद चौथा देश बन जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ISRO से Chandrayaan 2 की चन्द्रमा पर लैंडिंग को देखेंगे.