Movie prime

कर्नाटक के कृषि मंत्री ने दिया एक विवादित बयान कहा- जो किसान आत्महत्या करते हैं, वह कायर हैं

देश में कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन अपने चरम पर है. उत्तर भारत के कई राज्य इस आंदोलन से प्रभावित हैं. इन सबके बीच कर्नाटक सरकार के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, ‘जो किसान आत्महत्या करते हैं, वह कायर हैं . केवल डरपोक ही आत्महत्या… Read More »कर्नाटक के कृषि मंत्री ने दिया एक विवादित बयान कहा- जो किसान आत्महत्या करते हैं, वह कायर हैं
 
कर्नाटक के कृषि मंत्री ने दिया एक विवादित बयान कहा- जो किसान आत्महत्या करते हैं, वह कायर हैं

देश में कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन अपने चरम पर है. उत्तर भारत के कई राज्य इस आंदोलन से प्रभावित हैं. इन सबके बीच कर्नाटक सरकार के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, ‘जो किसान आत्महत्या करते हैं, वह कायर हैं . केवल डरपोक ही आत्महत्या करते हैं , जो अपनी पत्नी एवं बच्चों की देख-रेख नहीं कर सकते हैं. ’’

आपको बता दे कि बीसी पाटिल पोनमपेट में बांस उत्पादकों को यह बता रहे थे कि कृषि व्यवसाय कितना लाभदायक है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ कायरों को इस बात का अहसास नहीं है और वे आत्महत्या करते हैं. अपनी बात के समर्थन में पाटिल ने एक महिला का उदाहरण दिया जिसने सोने की चूड़ियां पहन रखी थीं.

कृषि मंत्री ने कहा, ‘जब मैंने इस बात की जानकारी ली कि उनके हाथों में सोने की चूड़ियां कहां से आई हैं, आप जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा? उन्होंने कहा कि इस धरती मां ने मुझे 35 साल की मेहनत के लिए यह दिया है.’ पाटिल ने पूछा, ‘यह सब सुनकर आपको प्रसन्नता नहीं होती है.’ उन्होंने कहा कि जब एक महिला पूरी तरह कृषि पर निर्भर है और सफलता प्राप्त करती है तो दूसरे किसान ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं.’