Movie prime

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ता की हत्या

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की 39 वर्षीय एक महिला कार्यकर्ता एवं महिला संगठन की प्रमुख रेखा भाउसाहेब जरे की दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी. वही अहमदनगर पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर शाम अहमदनगर-पुणे हाइवे पर किसी अज्ञात शख्स ने हमला किया… Read More »महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ता की हत्या
 
महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ता की हत्या

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की 39 वर्षीय एक महिला कार्यकर्ता एवं महिला संगठन की प्रमुख रेखा भाउसाहेब जरे की दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी. वही अहमदनगर पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर शाम अहमदनगर-पुणे हाइवे पर किसी अज्ञात शख्स ने हमला किया है.

आपको बता दे कि रेखा अपनी मां, बेटे और एक दोस्त के साथ पुणे से अहमदनगर जा रही थीं. यहां से 230 किलोमीटर दूर एक स्थान पर उसने अपनी कार को एक मोटरसाइकिल से आगे निकाला था, जिसके बाद आरोपियों ने अपने दोपहिया वाहन को बीच सड़क पर कार के आगे लाकर खड़ा कर दिया. इसके बाद आरोपियों और रेखा के बीच बहस हुई और कार में बैठे महिला के एक रिश्तेदार ने हस्तक्षेप करने की कोशिश भी की लेकिन बहस बढ़ती गई. इस दौरान बाइक सवार ने एक चाकू निकाल रेखा का गला काट दिया और मौके से फरार हो गया. फिर तुरंत रेखा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भर्ती करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

बता दे रेखा अहमदनगर की प्रभावशाली महिला नेता मानी जाती थीं. उन्होंने कई सामाजिक मुद्दों को उठाते हुए आंदोलन किए थे. रेखा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में भी सक्रिय थीं. उनकी हत्या के बाद अहमदनगर में तनाव की स्थिति है. पुलिस फिलहाल इसे रोड-रेज का मामला मान जांच को आगे बढ़ा रही है.

https://youtu.be/srWZ_3SpdgQ