Movie prime

नालंदा में नाबालिग से गैंगरेप, सूनसान मकान में बेहोश मिली 14 साल की बच्ची

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गांव में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेरप की घटना को अंजाम दिया गया है। गैंगरेप का आरोप गांव के ही 6 युवकों पर लगा है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते… Read More »नालंदा में नाबालिग से गैंगरेप, सूनसान मकान में बेहोश मिली 14 साल की बच्ची
 

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गांव में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेरप की घटना को अंजाम दिया गया है। गैंगरेप का आरोप गांव के ही 6 युवकों पर लगा है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में एक 14 साल की बच्ची से गैंगरेप हुआ है। 6 हैवान पहले लड़की को अगवा कर एक मकान में ले गए, फिर बारी-बारी से उसका रेप किया। हैवान तब तक उसे नोंचते रहे जब तक वह बेहोश न हो गई। घटना बेन थाना क्षेत्र की है। बुधवार अहले सुबह किशोरी अपने घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान उसके साथ ऐसा हुआ। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो घरवाले चिंतित हो गए। घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली।

सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नाबालिग को एक सुनसान मकान में बेहोश पाया। वह अर्धनग्न हालत में थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। - Dainik Bhaskar

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को मेडिकल के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थानेदार जयकिशन कुमार ने बताया कि बुधवार अहले सुबह किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी पूर्व से घात लगाए आधा दर्जन लड़कों ने उसे अगवा कर गैंगरेप किया। सभी आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपितों में रामप्रवेश प्रसाद, सूरज मांझी, शंकर मांझी, रोहित मांझी, पंजाबी मांझी और बीरू मांझी शामिल हैं।

घटना के बाद गांव में तनाव देखा जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द सजा दिलवाएं। वहीं, विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरीय अधिकारियों ने गांव में पुलिस टीम तैनात कर दी है।