Movie prime

CM की 'समाज सुधार यात्रा' को तेजप्रताप ने बताया ढोंग, कहा- अंतरात्मा में कीजिए 'सुधार'

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 दिसंबर से 'समाज सुधार यात्रा' की शुरुआत करने वाले हैं। यह यात्रा 15 जनवरी तक चलेगी। इस यात्रा में कुल 11 जिले हैं, जिनमें पूर्णिया, पटना, बेगूसराय, गया, जमुई, मधेपुरा, भागलपुर और मुजफ्फरपुर आदि शामिल है। यात्रा के दौरान वह महिलाओं से मिलेंगे और उनसे शराबबंदी से जुड़े मामले पर फीडबैक लेंगे। वहीं अब इस यात्रा को लेकर हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा है, " अजीब दुर्भाग्य है बिहार का, जिनके दोनों हाथ 'खून' से लथपथ और अंतरात्मा 'भ्रष्टाचार' में सराबोर हो वो भी ‘समाज सुधार’ जैसी पवित्र अभियान का ढोंग करने को तत्पर हैं..! 'सुधार' अपनी गंदी अंतरात्मा में कीजिए, 'समाज' को राजद परिवार की जरूरत है। हम देख लेंगे।। " 


गौरतलब है कि नीतीश कुमार जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को समाज सुधार यात्रा नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री के इस यात्रा में सबसे ज्यादा जिसपर उनका ध्यान रहेगा वो शराबबंदी है। तेजप्रताप यादव ने इसी यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। 

22 दिसंबर से 'समाज सुधार यात्रा' पर निकलेंगे CM नीतीश- https://newshaat.com/bihar-local-news/cm-nitish-will-go-on-social-reform-journey-from-december-22/cid6045805.htm