Movie prime

22 दिसंबर से 'समाज सुधार यात्रा' पर निकलेंगे CM नीतीश

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 दिसंबर से 'समाज सुधार यात्रा' की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा 15 जनवरी तक चलेगी। इस यात्रा में कुल 11 जिले हैं, जिनमें पूर्णिया, पटना, बेगूसराय, गया, जमुई, मधेपुरा, भागलपुर और मुजफ्फरपुर आदि शामिल है। यात्रा के दौरान वह महिलाओं से मिलेंगे और उनसे शराबबंदी से जुड़े मामले पर फीडबैक लेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार,  मुख्यमंत्री की जनसभाओं में जिलों के जीविका समूह की महिलाएं भाग लेंगी। इनमें राज्य में पूर्ण शराबबंदी अभियान दहेज, प्रथा उन्मूलन और बाल विवाह मुक्ति अभियान से संबंधित राज्य सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों और निर्णयों पर केंद्रित विचार रखे जाएंगे। इन सभाओं में लाभुक भी अपने विचार रख सकेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री यात्रा के दौरान जिन विषयों पर समीक्षात्मक बैठक करने वाले हैं, उसमें मद्य निषेध उत्पाद और निबंधन विभाग, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह उन्मूलन कार्यक्रमों, गृह विभाग, सतत जीविकोपार्जन योजना, हर घर नल का जल योजना, पक्की नाली गली योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्मित शौचालय की समीक्षा और धान अधिप्राप्ति समीक्षात्मक बैठक की जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक 1 दर्जन यात्रा कर चुके हैं। 2005 में न्याय यात्रा से शुरुआत की थी। उनके बाद विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विश्वास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, संपर्क यात्रा, निश्चय यात्रा, विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा, जल जीवन हरियाली यात्रा और अब समाज सुधार यात्रा करेंगे। यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कई मंत्रियों के साथ सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

पूर्व मंत्री ददन पहलवान की बढ़ी मुश्किलें- https://newshaat.com/bihar-local-news/former-minister-dadan-pehalwans-troubles-increased-ed-filed/cid6045582.htm