सुहागरात के दौरान दूल्हे को पता चला उसकी दुल्हन है किन्नर, फिर उस लड़के ने.... 
 

 

बिहार के गोपालगंज जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बैंड-बाजा, शहनाई के साथ पूरे रीती रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे दूल्हे को सुहागरात के दौरान पता चला की उसकी दुल्हन किन्नर है. ये जानने के बाद उसके होश उड़ गये. उस लड़के ने रात भर ये बात किसी को नहीं बताई मगर सुबह होते ही इस बारे में लड़के ने अपने परिवार को बताया. परिवार के लोगों के भी होश उड़ गए जब उन्हें पता चला की उनकी नई बहू किन्नर हैं. 

दरअसल पूरा मामला गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के रूपन छाप गांव की हैं. यहां के रहने वाले अरुणेश कुमार की शादी सिधवलिया के एक गांव में बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी. लड़की वाले तिलक लेकर लड़के के घर पहुंचे थे. जिसके बाद निर्धारित समय पर लड़के वाले भी बारात लेकर लड़की के घर पर पहुंच गए. बरात भी धूम धाम से लगी. इसके बाद शादी के मंडप में वर वधु परिवार और सगे सम्बन्धी की मौजूदगी में ईश्वर को साक्षी मान कर वो एक दूसरे के हो गए. लड़की वालों ने विवाह संपन्न होने के बाद लड़की को मायके से विदा कर दिया और वो ससुराल चली आई.

वहीं दूसरी तरफ जब दूल्हा सुहागरात के लिए कमरे में पहुंचा. लेकिन उसे पता चला कि दुल्हन लड़की नहीं बल्कि एक किन्नर है तो उसके होश उड़ गए. लड़के ने अगले दिन इस बात की जानकारी परिजनों को दी. लड़के के घर वालों ने जब लड़की के पिता से बात की तो वो लोग उल्टे लड़के वालों को धमकाने लगे. इतना ही नहीं लड़की के घर वाले हथियार के साथ उनके घर पहुंचे. फिर बेटी और शादी में मिले लाखों के जेवर और अन्य किमती सामान उठाकर ले गए. जाते-जाते लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिजनों को धमकाया कि अगर मामले को बढ़ाया तो ठीक नहीं होगा. जिसके बाद लड़के वालों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लड़के वालों ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया। इतना ही नहीं लड़के वालों ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है. 

Read more at: https://newshaat.com/bihar-local-news/On-joining-Tejashwi-Iftar-party-Nitish-Kumar-said-If-so/cid7226523.htm