क्या MLC चुनाव के लिए चिराग कर रहे हैं तैयारी? ..... किसे चुनेंगे अपना 'हमदर्द'
 

 


बिहार के राजनीतिक गलियारे में बड़ा बदलाव आने वाला है। इस बदलाव से जदयू को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने पुराने गठबंधन को अलविदा कह कर अब नए राजनीतिक समीकरण बनाने जा रही है। लगभग तय माना जा रहा है कि चिराग पासवान की पार्टी राज्य के अंदर नया गठबंधन बनाने की तैयारी में है। पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड के सभी सदस्यों ने भी शनिवार को इस लेकर अपनी हामी भर दी है।

दरअसल, बिहार विधान परिषद के लिए 24 सीटों पर एमएलसी का चुनाव होना है। इस चुनावी मैदान में लोजपा (रामविलास) भी अपने उम्मीदवार उतारने वाली है। मगर, इस चुनाव में चिराग की पार्टी अकेले नहीं लड़ेगी। मौजूदा समय में जब चिराग की पार्टी बुरी तरह से हार रही है, ऐसे समय में तो चिराग बिल्कुल भी यह फैसला नहीं लेंगे।  लोजपा (रामविलास) किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करने के बाद ही अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। इस बात पर पार्टी के अंदर आम सहमति भी बन गई है।

बस इस फैसले पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान की मुहर लगनी बाकी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि लोजपा (रामविलास) का गठबंधन किसके साथ होगा। मौजूदा समय में राजद इसके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तो इसके संकेत भी दिए हैं। हालांकि, चिराग के फैसले के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि चिराग किसे अपना हमदर्द चुनते हैं। 

Bihar: पटना में एक ही परिवार के 6 लोग को हुआ कोरोना: - https://newshaat.com/bihar-local-news/bihar-6-people-of-the-same-family-got-corona-in-patna-there/cid5794122.htm

क्या पुराने साथी को छोड़कर RJD से हाथ मिलाएंगे चिराग- https://youtu.be/FvHp_SwTfEY