JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर के दी जानकारी 

 

बिहार में कोरोना संक्रमण अब तेजी से फैलने लगा है। कोरोना ने अपने पांव अब सियासी गलियारों की तरफ भी बढ़ा दिया है। सोमवार को हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी अपने परिवार के 18 सदस्यों के साथ पॉजिटिव पाए गए। वहीं अब खबर है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उधर जदयू कार्यालय के अंदर गार्ड समेत 5 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद जदयू कार्यालय को सील कर दिया गया है। न्यूज हार्ट ने यह खबर आपको दी थी। 

ललन सिंह ने ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने लोगों को बताया कि वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं। साथ ही उन्होंने बाकी लोगों को आगह किया जो उनके संपर्क में आए हों। ललन सिंह ने फिलहाल खुद को आइसोलेट कर लिया है। 

बिहार की सभी टॉप खबरें एक क्लिक में- https://newshaat.com/bihar-local-news/all-top-news-of-bihar-in-one-click/cid6169892.htm