पटना में दिन दहाड़े RJD नेता को मारी गोली, हालत गंभीर 

 

राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने दहशत मचा रखी है। बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह राजद नेताओं को गोली मार दी है। बेउर थाना के हर्निचक में लालू राबड़ी सेवा संस्थान के मालिक मुन्ना उर्फ नंदकिशोर को उनके मैरेज हॉल के ही पास अपराधियों ने गोली मार दिया। मुन्ना जब अपने हॉल से स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी आए और गोली मार दिया। यह घटना सुबह 6:30- 7:00 बजे के करीब की बताई जा रही है। 

बाइक सवार दो बदमाशों ने मुन्ना पर गोली चलाई और फरार हो गए। गोली लगने के बाद लोग जमा हो गए और तत्काल इलाज के लिए पारस अस्पताल लेकर भागे। घटना के कारणों के बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। खबर मिलने पर बेउर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं दिन दहाड़े हुए इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर CM नीतीश नाराज- https://newshaat.com/bihar-local-news/cm-nitish-angry-over-the-lapse-in-pm-modis-security-said-th/cid6187088.htm