बिहार की इस युवती ने ऑनलाइन मंगाया 40 हजार का लैपटॉप पर मिला मार्बल 

 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपना समय बचाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग में भरोसा दिखाते हैं। लेकिन अगर आपको भी बिहार की इस लड़की की तरह धोखा मिले तो आप क्या करेंगे। बता दें कि बिहार के बेतिया जिले की एक लड़की ने लैपटॉप की ऑनलाइन शॉपिंग की। लेकिन जब डिलीवरी आई तो उसमें लैपटॉप की जगह मार्बल का टुकड़ा निकला। 

दरअसल, नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय के पुरानी बाजार सिजल कुमारी है ने ऑनलाइन शॉपिंग वाली वेबसाइट फ्लिपकार्ट से लैपटॉप मंगवाया था। लेकिन जब डिलवरी आई तो उसमें मार्बल मिला। इसे देख के सिजल कुमारी के होश उड़ गए। बता दें लैपटॉप पाने की खुशी में लड़की ने डिब्बे को अनबॉक्स करते हुए वीडियो बनाया था। 

सिजल कुमारी ने इस पूरी घटना की शिकायत नजदीकी थाना शिकारपुर में की। वहीं अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही लड़की ने फ्लिपकार्ट में भी अपनी शिकायत दर्ज की। सिजल कुमारी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने फ्लिपकार्ट से 40 हजार का एएसयूएस का लैपटॉप मंगवाया था। लेकिन लैपटॉप की जगह मार्बल और कपड़े का टुकरा भरकर पैकेट में आया। 

बिहार की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक में- https://newshaat.com/bihar-local-news/all-big-news-of-bihar-in-one-click/cid6195047.htm