अभिनेत्री कंगना पहुंची वृंदावन, बांके बिहारी के किए दर्शन
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत शनिवार को वृंदावन पहुंची. वृंदावन आने के बाद सबसे पहले कंगना ने बांके बिहारी के दर्शन किए. मंदिर में पहुंची कंगना की जानकारी जैसे ही उनके प्रशंसकों को हुई एक झलक पाने को फैंस भी उमड़ पड़े. वहीं ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के दौरान कंगना रनौत ने बड़ा बयान भी दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग चोर हैं उन्हें तो मेरी बातें चुभेंगी, वहीं जो लोग सच्चे देशभक्त और राष्ट्रवादी है उन लोगों को मेरी बातें कभी बुरी नहीं लगती.
आपको बता दे कि कल यानी की शुक्रवार को कंगना रनौत पंजाब में थी. यहां किसानों ने कंगना रनौत के बयानों का विरोध करते हुए उनकी कार रोक ली थी. कंगना को महिला किसानों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था. वैसे बता दे कंगना ने खुद इस बात की जानकारी दी थी. कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि, मैं अभी हिमाचल से निकली हूं, क्योंकि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है. यहां पंजाब में आते ही भीड़ ने मुझे रोक लिया है. वो खुद को किसान कह रहे हैं. गंदी गालियां दे रहे हैं. जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, तो क्या इस देश में सरेआम इस तरह की मॉब लिंचिंग हो रही है. अगर मेरे साथ सिक्योरिटी न हो तो मेरे साथ क्या होगा. यह अविश्वसनीय है. ये क्या व्यवहार है. इतनी सारी पुलिस है फिर भी मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है. बहुत से लोग मेरे नाम से राजनीति खेल रहे हैं. उसी का नतीजा है कि पूरी तरह से भीड़ ने मेरी गाड़ी को घेर लिया है. अगर यहां पुलिस न हो तो खुलेआम लिंचिंग हो.
Read more at: https://newshaat.com/bollywood/farmers-stopped-kangana-in-punjab/cid5903071.htm