ये है रांची का वो पंडाल जिसमें लगाए गए करोड़ो रूपए, आज खुलने जा रहा पूजा पंडाल

Jharkhand Desk: राजधानी रांची में आज गुरुवार से भव्य दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलने शुरू हो जायेंगे. यह पंडाल रांची का सबसे महंगा पूजा पंडाल है. यहां पूजा के आयोजन में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं, जिसमें से करीब 90 लाख रुपये की लागत से भव्य पूजा पंडाल तैयार किया गया है.
 
राजधानी रांची में आज गुरुवार से भव्य दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलने शुरू हो जायेंगे. यह पंडाल रांची का सबसे महंगा पूजा पंडाल है. यहां पूजा के आयोजन में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं, जिसमें से करीब 90 लाख रुपये की लागत से भव्य पूजा पंडाल तैयार किया गया है.

Jharkhand Desk: ये वो समय है जब पूरी धरती माँ के महक से सारे संसार में खुशबू फैलाती हैं. हर जगह माँ की प्रतिमा एक अपनेपन का एहसास कराती है. मानों आप अगर रात के अंधेरे में भी घर से दूर हो तो आपको किसी बात का भय नहीं है. क्योंकि माँ हर पल आपके साथ है. अगर आपके मन में अत्यंत दुख, पीड़ा है तो माँ की प्रतिमा देखकर ही आंसू अपने आप बहने लगते हैं मानों माँ स्वयं तुम्हें तुमसे तम्हारा हाल चाल पूछ रही हो. ये एहसास ऐसा होता है कि आप इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते।

इधर, राजधानी रांची में आज गुरुवार से भव्य दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलने शुरू हो जायेंगे. शहर के सभी प्रमुख पूजा पंडालों का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है. श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति, जिला स्कूल के भव्य पूजा पंडाल का आज शाम 7 बजे उद्घाटन होगा. इसके अलावा महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़ के भव्य पूजा पंडाल का भी आज शाम 6 बजे उद्घाटन होगा. बूटी मोड़ में राज्यपाल पंडाल का उद्घाटन करेंगे.

रांची का सबसे महंगा पूजा पंडाल

श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष जिला स्कूल मैदान में भव्य पंडाल निर्माण कराया गया है. यहां स्वामीनारायण मंदिर के प्रारूप को तैयार किया गया है. मालूम हो यह पंडाल रांची का सबसे महंगा पूजा पंडाल है. यहां पूजा के आयोजन में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं, जिसमें से करीब 90 लाख रुपये की लागत से भव्य पूजा पंडाल तैयार किया गया है.

ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बना पंडाल

महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़ में इस साल ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर भव्य पूजा पंडाल बनाया गया है. इस पंडाल में भारत का भव्य मानचित्र आकर्षण का केंद्र है. इसके अलावा यहां ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर एक शानदार लेजर शो भी दिकह्या जायेगा. इस साल इस पूजा पंडाल में भक्तों को मां दुर्गा की शक्ति के साथ देशभक्ति का भी अनोखा रूप देखने को मिलेगा.

https://newshaat.com/jharkhand/durga-puja-vibes-this-times-pandal-will-be-dedicated-to-the/cid17430028.htm

पंडाल उद्घाटन का समय

भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार के पंडाल का उद्घाटन 26 सितंबर को शाम 5 बजे होगा. इस बार विशेष रूप से नारी शक्ति को सम्मान देते हुए 31 छोटी कन्याओं को दुर्गा रूप में आमंत्रित कर पूजन कर उदघाटन किया जायेगा.