जींस पहनने वाली लड़कियां PM मोदी को नहीं करती पसंद: दिग्विजय सिंह 
 

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर कहा कि,  जींस पहनने वाली लड़कियां पीएम मोदी को पसंद नहीं करती हैं केवल जो 40 साल से ज्यादा की महिलाएं है वो मोदी से प्रभावित है.

आपको बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कल भोपाल के तुलसी नगर स्थित नर्मदा मंदिर भवन में एक दिवसीय जन जागरण प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे जहां कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, जींस पहनने वाली लड़कियां और मोबाइल रखने वाली लड़कियां मोदी से प्रभावित नहीं है, सिर्फ 40 से 50 साल वाली महिलाएं मोदी से प्रभावित हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 में फिर मोदी जीत गए बीजेपी जीत गए तो सबसे पहले भारतीय संविधान बदल दिया जाएगा. आरक्षण खत्म हो जाएगा जो मिल रहा है वो खत्म हो जाएगा. क्योंकि वे रूस और चीन के मॉडल को फॉलो करते है.

Read more at: https://newshaat.com/national-news/omicron-continues-to-wreak-havoc-in-the-country-total-numbe/cid6108725.htm