7 महीने के बाद पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पहुंचे मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच दफ्तर

 

पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह करीब 7 महीने के बाद गुरुवार को मुंबई पहुंचे हैं. मुंबई एयरपोर्ट से वो सीधे मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे. जबरन वसूली केस में नाम आने के बाद से परमबीर सिंह फरार चल रहे थे. मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर परमबीर सिंह ने कहा कि वो जांच में शामिल होने आए हैं.

आपको बता दे कि एयरपोर्ट से परमबीर सीधे क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे. मुंबई की कोर्ट ने परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित कर 30 दिन के अंदर पेश होने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी से राहत मिलने के बाद परमबीर सिंह आज मुंबई पहुंचे हैं. परमबीर सिंह पर मुंबई और ठाणे में जबरन वसूली के कई केस दर्ज हैं. परमबीर सिंह ने कहा कि वो सुप्रीम कोर्ट के हर आदेश का पालन करेंगे.

वैसे बता दे सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को परमबीर सिंह को कथित जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी. कोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए परमबीर सिंह को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था. सुनवाई के दौरान परमबीर सिंह के वकील ने कहा था कि वह देश में ही हैं. उनके वकील ने कहा था, वह फरार नहीं हैं. हालांकि, मुद्दा यह है कि जैसे ही वो महाराष्ट्र में प्रवेश करेंगे, तो उनकी जान को खतरा हो जाएगा. 

Read more at: https://newshaat.com/top-stories/gautam-adani-becomes-asia-richest-person/cid5821101.htm