रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर को आएंगे भारत 

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर को भारत आएंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि व्लादिमीर पुतिन 21वें इंडिया-रूस एनुअल समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हिस्सा लेंगे. वैसे बता दे होने वाले मुलाकात के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी. दोनों नेताओं की मुलाकात अहम मानी जा रही है.

आपको बता दे कि प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, व्लादिमीर पुतिन दिल्ली में 21वें इंडिया-रूस एनुअल समिट में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समिट का हिस्सा होंगे. यह सालाना समिट बीते साल कोरोना महामारी के चलते नहीं हो पाया था. ऐसे में इस साल इस सम्मेलन में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर बातचीत होगी. रूसी दूतावास की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर, 2021 को भारत का दौरा करेंगे. वो पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बातचीत में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.

Read more at: https://newshaat.com/top-stories/you-will-be-able-to-fly-international-from-december-15/cid5829461.htm