Movie prime

गया में हुई अनोखी शादी, दुल्हन घोड़ी पर चढ़कर पहुंची दूल्हे को लेने

 
xcxcxc

आपने अक्सर दूल्हे को बारात ले जाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या दुल्हन को भी बारात ले जाते सुना है? अगर नहीं सुना है तो गया में एक ऐसी ही अनोखी शादी देखने को मिली. जी हां गया में घोड़ी पर सवार होकर दुल्हनिया, दूल्हे राजा को ले जाने के लिए निकली तो लोग देखते ही रह गए. 

zx


दरअसल गया शहर के चांद चौड़ा की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्का गुहा ​की शादी कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से तय हुई, जिसके बाद चांद चौड़ा स्थित सिजुआर भवन धर्मशाला से दुल्हनिया घोड़े पर सवार होकर दूल्हे राजा के होटल पहुंची और वहां पहुंच कर दूल्हे राजा को रिसिभ किया, उसके बाद फिर क्या, दुल्हनिया आगे आगे और दूल्हा कार पर बैठ कर स्टेज तक आया. 

zxcx

वैसे बता दे दुल्हनिया कोलकाता में इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के पद पर है. वहीं जब मीडिया वालों ने जब दुल्हनिया से बात की तो उसने कहा कि आज भी लड़के और लड़कियों में भेदभाव किया जाता है, लड़कियों को लड़कों के बराबर लाने के लिए ऐसे मुहिम की बेहद जरूरत है. तो वहीं दूसरी तरफ दूल्हे ने कहा कि, इस तरह के कदम उठाने से समाज मे एक अच्छा संदेश जाता है, ये नही की लड़की सिर्फ घर पर रहे. वही दुल्हन की मां गया के प्रतिष्टित स्कूल की म्यूजिक शिक्षिका है उन्होंने कहा कि, मेरी बेटी कहती रही कि शादी में दूल्हा ही क्यों बारात ले कर आते है लड़की क्यों नही, इसलिए मैं अपनी शादी में मैं खुद घोड़ी पर चढ़कर बारात ले जाऊंगी. 

Read more at: https://newshaat.com/national-news/the-threat-of-omicron-started-increasing-in-india-total-64/cid6030506.htm