Movie prime

ललन के निशाने पर लालू, कहा- 15 साल का परिवर्तन अंधा भी देख लेगा

 
ललन सिंह

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 साल पूरे होने पर आज राजधानी पटना स्थित पार्टी कार्यालय में बड़ा कार्यक्रम है। 2005 में एनडीए सरकार के गठन के 16 वें सालगिरह पर आज पूरे राज्य में नीतीश का महिमामंडन होगा। पटना सहित बिहार के 40 स्थानों पर जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश का महिमामंडन कर रहे हैं। इस दौरान जदयू के कार्यक्रम में चर्चा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की रही। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज एक बार फिर लालू-राबड़ी के शासनकाल की खूब चर्चा की। ललन सिंह के निशाने पर लालू यादव रहे तो वहीं नीतीश कुमार की तरफ से बिहार में किए गए कामों की उन्होंने खूब चर्चा की।

ललन सिंह ने कहा कि 16 साल पहले जब बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में आया था तब तक लालू-राबड़ी शासनकाल में इसका कबाड़ा कर दिया था। बर्बाद बिहार नीतीश कुमार के हाथों में आया। बावजूद मुख्यमंत्री ने धैर्य से काम लिया। नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में एक-एक कर काम किया और अब 15 वर्षों में बिहार कितना बदला है कि यह फर्क महसूस किया जा सकता है। ललन सिंह ने कहा कि बिहार में जो परिवर्तन हुआ है उसे अंधा भी महसूस कर सकता है। शिक्षा से लेकर कानून व्यवस्था और कृषि से लेकर अन्य क्षेत्रों में किए गए बदलाव की देन है कि बिहार आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। 

ललन सिंह यहीं नहीं रूके उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर निशाना साधा। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव आजकल रोजगार रोजगार चिल्लाते फिरते हैं। उनको बताना चाहिए कि उनके माता-पिता के शासनकाल में बिहार में कितने लोगों को रोजगार मिला? अगर तेजस्वी यादव को इसका जवाब नहीं मालूम है तो मैं इसकी जानकारी उन्हें दे सकता हूं।

BJP के राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे ऋतुराज सिन्हा- https://newshaat.com/bihar-local-news/rituraj-sinha-reached-patna-for-the-first-time-after/cid5815113.htm