Movie prime

BJP के बाद अब HAM पार्टी ने तेजस्वी पर किया पलटवार, कहा- सता रहा है हार का डर

 


तेजस्वी यादव के राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद से एक-एक कर के एनडीए के सभी दल उन पर हमलावर हैं। तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच साड़ी और शराब बांटने का आरोप लगया है। इस बयान पर भाजपा के बाद अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने भी तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। 

दानिश रिजवान ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष हार देखकर मानिसक संतुलन खो बैठे हैं। उन्हें लगता है कि दोनों सीटों पर चुनाव हारेंगे तो उनकी विशिष्टता खत्म हो जाएगी। 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता ने आपको बता दिया कि आपकी हद और हकीकत क्या है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी को ऐसा लगता है कि एनडीए के कुछ मंत्री वोट के लिए साड़ी बांट कर प्रलोभन दे रहे हैं तो वह चुनाव आयोग से जाकर शिकायत कर रहे हैं। 

Ad

इधर, नीतीश सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री  जनक राम ने नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जानबूझकर इस तरह का बयान दे रहे कि लोग भड़क जाएं। उनका बयान उकसाने वाला है। वह लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। तेजस्वी यादव यह बात भूल गए हैं कि बिहार में जंगलराज की सरकार नहीं बल्कि एनडीए की सुशासन वाली सरकार है। राज्य में अब चुनाव के दौरान गड़बड़ी नहीं की जा सकती। जिन सीटों पर विधानसभा उप चुनाव हो रहे हैं, वहां के मतदाताओं ने अपना मन बना लिया है। 

बता दें, तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि नीतीश सरकार के मंत्री क्या कर रहे हैं और किस-किस होटल में ठहरे हुए हैं, इसकी पूरी जानकारी उनके पास है। उन्होंने कहा कि बेईमानी की जा रही है। पैसा और छठ पूजा के नाम पर महिलाओं को साड़ी बांटा जा रहा है। यही नहीं उन्होंने कहा कि अगर कल मतदान में कोई गड़बड़ी हुई तो वह तुरंत हेलीकॉप्टर से वहां पहुंच जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने प्रमाण के तौर पर एक वीडियो भी दिखाया। साथ ही कहा कि उनके पास अपनी हर बात के लिए सबूत है।

तेजस्वी के आरोप पर BJP मंत्री का पलटवार, कहा- लोगों को भड़का रहे हैं नेता प्रतिपक्ष- https://newshaat.com/bihar-local-news/bjp-minister-counterattacked-on-tejashwis-allegation-said/cid5666583.htm