Movie prime

तेजस्वी के आरोप पर BJP मंत्री का पलटवार, कहा- लोगों को भड़का रहे हैं नेता प्रतिपक्ष

 

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर तेजस्वी यादव काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने आज प्रेस कांफ्रेंस कर के सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार के कई मंत्री अभी भी चुनाव क्षेत्र में हैं। तेजस्वी ऐसा दाबा कर रहे हैं कि नीतीश सरकार के मंत्री क्या कर रहे हैं और किस-किस होटल में ठहरे हुए हैं, इसकी पूरी जानकारी उनके पास है। उन्होंने कहा कि बेईमानी की जा रही है। पैसा और छठ पूजा के नाम पर महिलाओं को साड़ी बांटा जा रहा है। तेजस्वी यादव के इस बयान से राजनीति तेज हो गई है। बिहार सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री जनक राम ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जानबूझकर इस तरह का बयान दे रहे कि लोग भड़क जाएं।

मंत्री जनक राम ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान उकसाने वाला है। वह लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। जनक राम ने कहा है कि तेजस्वी यादव यह बात भूल गए हैं कि बिहार में जंगलराज की सरकार नहीं बल्कि एनडीए की सुशासन वाली सरकार है। बिहार में अब चुनाव के दौरान गड़बड़ी नहीं की जा सकती। जिन सीटों पर विधानसभा उप चुनाव हो रहे हैं, वहां के मतदाताओं ने अपना मन बना लिया। 

बता दें, तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि नीतीश सरकार के मंत्री क्या कर रहे हैं और किस-किस होटल में ठहरे हुए हैं, इसकी पूरी जानकारी उनके पास है। उन्होंने कहा कि बेईमानी की जा रही है। पैसा और छठ पूजा के नाम पर महिलाओं को साड़ी बांटा जा रहा है। यही नहीं उन्होंने कहा कि अगर कल मतदान में कोई गड़बड़ी हुई तो वह तुरंत हेलीकॉप्टर से वहां पहुंच जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने प्रमाण के तौर पर एक वीडियो भी दिखाया। साथ ही कहा कि उनके पास अपनी हर बात के लिए सबूत है।

उपचुनाव में गड़बड़ी का तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप- https://newshaat.com/bihar-local-news/tejashwi-yadav-made-a-big-allegation-of-disturbances-in-the/cid5665309.htm