Movie prime

मांझी के बाद कंगना पर भड़की लालू की बेटी, कहा- फर्जी झांसी की रानी तू देशद्रोही लगती है

 

अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों एक बार फिर उनकी बातें होने लगी जब अपने एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने देश की आजादी को लेकर विवादित बयान दिया। कंगना के इस बयान पर अब खूब बवाल मच रहा है। अभिनेत्री स्वारा भास्कर समेत कई कांग्रेस और भाजपा के नेता भी जमकर कंगना को ट्रोल करने में लगे हैं। यही नहीं आम लोग भी सोशल मीडया पर कंगना को घेरने में लगे हैं। लोगों ने कहा कि कंगना ने ऐसा बयान देकर सभी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। वहीं अब इस बवाल की लपटें बिहार तक पहुंच चुकी है। राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने इस मामले को लेकर तीखा हमला किया है। रोहिणी ने बिना कंगना का नाम लिए एक पर एक कई टवीट कर के कंगना पर गुस्सा जाहिर किया है।

दरअसल, पद्मश्री से सम्मानित होने के दो दिन बाद कंगना ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था। इसमें एक्ट्रेस ने 1947 में देश को मिली आजादी को भीख बताया था। कंगना के इस विवादित बयान पर अब खूब बवाल मच रहा है। वहीं कंगना के बयान पर रोहिणा ने तीखा हमला करते हुए लिखा है, " शहीदों की जान जिसे भीख लगती है फर्जी झांसी की रानी तू देशद्रोही लगती है। " रोहिणी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा,  " नया इतिहास लिखा जाएगा, आजादी को भीख बता कर, अंधभक्तों के पप्पा का गुणगान किया जाएगा। " उन्होंने गुस्से में कहा, " शहीदों का अपमान किया करो, अंधभक्तों के पप्पा से पद्मश्री अवार्ड लिया करो "  

इधर, राजद ने भी कंगना के बयान पर अपने गुस्से का इजहार किया है। राजद ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 2014 में कथित आजादी दिलाने वाले से, उसी आजादी की बदौलत बर्टर सिस्टम (Barter System) योजना अंतर्गत पद्मश्री प्राप्त करने वाली ' थेलनी ' की शादी करा देनी चाहिए ताकि उसे 1947 में हमारे क्रांतिकारियों व महापुरुषों के सदियों लंबे संघर्ष, त्यागों, बलिदानों और वीरता से प्राप्त स्वतंत्रता भीख ना लगे। यहां आपको बता दें कि बार्टर सिस्टम एक पुरानी परंपरा है जिसके तहत वस्तु या सेवा के बदले अन्य वस्तु या सेवा का भुगतान किया जाता है। बता दें, बीते रोज कंगना ने अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में भी मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने कहा था कि वह अच्छा वैवाहिक जीवन जीना चाहती हैं।


बता दें, इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी ने भी कंगना पर जमकर हमला बोला था। कंगना पर भड़के जीतन राम मांझी ने सरकार से उनको दिए गए पद्म श्री को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा, "  सरकार कंगना ने अवार्ड वापस ले नहीं तो दुनिया यह समझेगी कि गांधी, नेहरू, भगत सिंह, पटेल, कलाम, मुखर्जी, सावरकर सब के सब ने भीख मांगी तो आजादी मिली! लानत है ऐसे कंगना पर!" वहीं भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी अभिनेत्री पर निशाना साधा था। वरुण गांधी ने कहा था, " इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?" 

कंगना के विवादित बयान पर भड़के मांझी, कहा- पद्म श्री वापस ले सरकार- https://newshaat.com/bihar-local-news/manjhi-furious-over-kanganas-controversial-statement-said/cid5737036.htm